Uttarakhand News

बड़ी खबर उत्तराखण्ड अंडर-16 क्रिकेट टीम:बोन टेस्ट में 18 खिलाड़ी फेल !

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड क्रिकेट में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन से पहले होने बोन टेस्ट में 18 खिलाड़ियों के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम के सूत्रों के मुताबिक उत्तराचंल क्रिकेट एसोशिएसन ने ट्रायल के बाद बोन टेस्ट कराया था जिसमें 18 खिलाड़ी असफल हुए हैं। केवल 12 खिलाड़ी बोन टेस्ट में पास हो पाए हैं। वहीं स्टेंडबाई में रखे गए कुछ खिलाड़ियों को बोन टेस्ट के लिए देहरादून रिपोर्ट करने को कहा गया है। फिलहाल इस मामले में खिलाड़ियो की सूची के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि इंटर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से उत्तराचंल क्रिकेट एसोशिएसन  राज्य की अंडर-16 टीम चुन रहा है। प्रतियोगिता के बाद 30 खिलाड़ियों को बोन टेस्ट में शामिल किया गया। वहीं ये भी सामने आ रहा है कि चयन को विवाद से दूर रखने के लिए उत्तराचंल क्रिकेट एसोशिएसन बोन टेस्ट में असफल खिलाड़ियों को बाहर करने की कार्रवाई कर रही है। पूर्ण रिपोर्ट सामने आने के बाद कैंप के लिए संभवित 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

बता दें कि पहली बार उत्तराखण्ड भारतीय घरेलू क्रिकेट में भाग ले रही है। उत्तराखण्ड क्रिकेट संचलान की जिम्मेदारी प्रशासक कमेटी ने उत्तराखण्ड क्रिकेट कन्सेंस कमेटी को दी है जिसने विभन्न संघों को काम सौंपा है। सीनियर क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, वहीं उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन को अंडर-19, उत्तराचंल क्रिकेट एसोसिएशन को अंडर-16 और महिला क्रिकेट की जिम्मेदारी यूनाइडेंट क्रिकेट एसोसिएशन को दी गई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top