Uttarakhand News

विजय हजारे में जारी है उत्तराखण्ड का विजयरथ, मणिपुर को 9 विकेट से धोया

Ad

हल्द्वानी: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखण्ड का विजयरथ जारी है। अपने गेंदबाजों के दम पर उत्तराखण्ड ने अपने चौथे मुकाबले में मणिपुर को 9 विकेट से शिकस्त दी। उत्तराखण्ड के गेंदबाजों ने मुकाबले में शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। उत्तराखण्ड के गेंदबाजों के आगे मणिपुर की पूरी टीम 37.4 ओवर में 125 रनों पर सिमट गई। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मणिपुर के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे । मणिपुर की ओर सबसे ज्यादा यसपाल सिह ने 76 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में उत्तराखण्ड की ओर से सन्नी राणा 3, मंयक, रंगाराजन, शुभम 2-2 और करणवीर ने 1 विकेट हासिल किया।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखण्ड की टीम की शानदार शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाज विनीत सक्सेना और आर्या सैठी ने पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़े। उत्तराखण्ड का एकमात्र विकेट आर्या सैठी के रूप में गिरा। उन्होंने 50 रनों की पारी खेली। वहीं विनीत सक्सेना ने नाबाद 52 रन बनाए। बता दें कि इस मुकाबले में उत्तराखण्ड की कमान विनीत सक्सेना संभाल रहे थे। उत्तराखण्ड टीम की टूर्नामेंट में यह तीसरी जीत है। पहले मैच में बिहार के हाथों हार के बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए पौंडिचेरी, नागालैंड और मणिपुर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखण्ड की जीत से राज्य में मौजूद क्रिकेट फैंस खासा खुश है क्योंकि पहली बार घरेलू क्रिकेट में शिरकत कर रही टीम ने प्रतिदिन अपने खेल में सुधार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top