Uttarakhand News

फिर चर्चाओं में रोडवेज, परिवहन मंत्री ने 14 अधिकारयों के तबादले के आदेश पर लगाई रोक

Ad

देहरादून: परिवहन निगम एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री ने निगम के प्रबंध निदेशक के आदेशों पर तत्काल रूप से रोक लगा दी है। दरअसल प्रबंध निदेशक के पद से रिलीव होने से पहले आईएस रंजना राजगुरु ने 14 अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले कर दिए थे। जिसे अब परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने रोक दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि शनिवार को आईएएस रंजना राजगुरु के पद छोड़ने से ठीक बाद यह खबर आई कि रोडवेज में 14 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। बकायदा यह आदेश सार्वजनिक हुए। जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई। इन आदेशों में चार अधिकारियों को मनचाही तैनाती दी थी जहां वह कुछ साल पहले भी तैनात रह चुके थे।

इसके बाद विवाद होना तो आम बात थी और ऐसा हुआ भी। तबादलों पर विवाद हुआ तो रविवार सुबह परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने परिवहन सचिव को फोन किया और सभी 14 अधिकारियों के तबादले पर रोक लगा दी। रंजना को शासन ने शुक्रवार देर रात परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से हटाकर नवीन स्थान पर तैनाती दी थी।

ताज्जुब की बात यह भी है कि आईएएस रंजना राजगुरु ने शनिवार की दोपहर प्रबंध निदेशक का पद छोड़ा था। जबकि अधिकारियों के तबादले का आदेश शनिवार की शाम को सार्वजनिक किया गया। बता दें कि आदेश में 22 अप्रैल शुक्रवार की तिथि दर्ज थी चर्चा का विषय यह बात भी बन रही है की आईएएस रंजना की ओर से तबादला आदेश बैक डेट में जारी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top