Nainital-Haldwani News

Video: हल्द्वानी निवासी महिलाएं सड़क हादसे का शिकार, खाई में गिरी वैगनार कार

Ad

पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों की गिनती कम होने का नाम नहीं ले रहे है। भवाली नैडिबेंड के पास कार के खाई में गिरने की घटना सामने आई है। कार में दो महिलाएं भी सवार थी। बताया जा रहा है कि चालाक को नींद की छपकी आने से कार हेयरपिन बैंड पर अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों से बार आ गए। कार में सवार दोनों महिलाओं को मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिलाओं को कार से बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/NJ_9I9b6LyE

 

खबर के मुताबिक शनिवार को हल्द्वानी श्याम गार्डन निवासी चित्रा पंत और राधा बिष्ट अपनी वैगनार( संख्या UK 01B 1115)  हल्द्वानी से भिकियासैंण जा रही थी। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। गाड़ी पलटने की जोरदार आवाज से सभी लोग घर से बाहर निकल आये आनन फानन में किसी तरह महिलाओं को गाड़ी से बाहर निकाल कर बैठाया गया। महिलाओं को सुरक्षित देख सबने चैन की सांस ली। महिलाओं को पास ही घर मे बैठाकर पानी पिलाया गया। लोगो ने बताया कि हेयरपिन बैंड होने की वजह से यहां हमेशा हादसे होते रहते हैं। भगवान का शुक्र है  बड़ा हादसा होने से चल गया।

https://youtu.be/JPjxob7SRYQ

भवाली पुलिस सब इंस्पेक्टर अनिल बिष्ट ने बताया कि महिलाएं भिकियासैंण से हल्द्वानी जा रही थी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। जिसमें दो महिलाएं चित्रा पंत व राधा बिष्ट श्यामा गार्डन हल्द्वानी की है। जिन्हें सकुशल कार  से बाहर निकाला गया। महिलाएं पूरी तरह फिट हैं। अगर आस पास गहरी खाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

नीरज जोशी की रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad
To Top