Uttarakhand News

उत्तराखंड का मौसम कुछ ऐसा रहने वाला है, चारधाम यात्रियों को खुश कर देगा अपडेट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम लगातार बिगड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान जारी कर 5 जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की आशंका जताई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, इसके अलावा बुधवार से पर्वतीय इलाकों में भी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं, वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण 15 मई तक पंजीकरण पर रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश होने का अनुमान है। 10 मई से मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं, मौसम साफ रहने से चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

चारधाम यात्रा के शुरू होने के बाद से ही मौसम खराब है। लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी की वजह से बीच में यात्रा को स्थगित भी करना पड़ा था। वहीं कई बार केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण को भी रोका गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top