Uttarakhand News

उत्तराखंडः हंगामा कर रहे युवकों-युवती को टोका तो लोहे की रॉड से फोड़ डाला सिर

Ad

उत्तराखंडः हंगामा कर रहे युवकों-युवती को टोका तो लोहे की रॉड से फोड़ डाला सर

देहरादूनः राजधानी दून से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां गोविंदगढ़ में रविवार देर रात हंगामा कर रहे कार सवार युवकों और युवती को टोंकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपितों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदक इंटरव्यू में पास होंगे तो लोन भी जल्द पास होगा

बता दें कि गोविंदगढ़ में रहने वाला नितेश सिलाई करता है। रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर लौट रहा था। और वहीं गली में एक कार खड़ी थी। इसमें सवार युवक-युवती जमकर हंगामा कर रहे थे। नितेश ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो कार सवार युवती ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच नितेश की बहन भी मौके पर पहुंच गई। तभी आरोपितों ने कार से रॉड निकाली और नितेश के सिर पर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। इसके बाद युवक को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद युवक रात करीब 11 बजे स्थानीय लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि सोमवार को आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः अनलॉक-3 की गाइडलाइन का राज्य सरकार ने किया उल्लंघन, गृह सचिव ने लिखी चिट्ठी

सीओ नरेंद्र पंत का कहना है कि अगर इस तरह की कोई घटना हुई है तो आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top