Uttarakhand News

भ्रष्टाचारियों को सबक सीखाने का क्रम जारी है, इस वर्ष अब तक हुई 21 गिरफ्तारी

Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। धामी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर में कड़ी कार्रवाई करते हुए RTO रामनगर दफ़्तर में प्रधान सहायक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है। बीते एक साल में धामी सरकार ने 18 बड़ी कार्रवाई की है जिसमें 21 से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। इस वर्ष अबतक 9 ट्रैप हल्द्वानी सेक्टर और 9 ट्रैप देहरादून सेक्टर में की गए हैं।जिसमें कई भ्रष्ट अफसरों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम पुष्कर धामी ने साफ किया है की विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीधी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा। भ्रस्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुहिम 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top