Uttarakhand News

उत्तराखंडः शादी का झांसा देकर महिला से ठगे 10 लाख रुपये

Ad

देहरादूनः राजधानी दून से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। दिल्ली के एक शातिर युवक ने शादी का झांसा देकर दून की महिला से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। महिला की तहरीर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि पीड़ि‍ता ने पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा है। कुछ समय पहले उसने शादी के लिए एक मैट्रीमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल अपलोड किया था। 2 नवंबर 2019 को मनीष गुप्ता नाम के शख्स ने साइट पर उसे रिक्वेस्ट भेजी। महिला के रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। और दोनों में बातचीत शुरू हो गई। मनीष ने शादी का प्रस्ताव रखा और महिला को बताया कि वह रोहिणी, दिल्ली में रहता है और पेशे से बिजनेसमैन है। 10 नवंबर को महिला का जन्मदिन था। इस पर मनीष उससे मिलने 9 नवंबर को दून आया। और झड़ी पानी मसूरी में एक होटल में ठहरा। महिला उससे मिलने के लिए होटल पहुंची। वहां लंच करने के बाद दोनों मसूरी घूमने गए। 11 नवंबर को मनीष ने होटल के कमरे में महिला की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद महिला उसे अपने माता-पिता से मिलाने ले गई। अगले दिन मनीष दिल्ली चला गया।

13 नवंबर को मनीष ने महिला को फोन किया और कहा कि शादी के लिए दुबई से कम कीमत में सोना मंगा सकता है। झांसे में आकर महिला ने 14 नवंबर को उसके बताए खाते में सवा पांच लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने जेवर बनवाने में 10 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। फिर 3 दिसंबर को मनीष ने महिला को फोन करके कहा कि उसके वाहन से एक्सीडेंट हो गया है। इसमें एक महिला की मौत हो गई। समझौता करने के लिए 15 लाख रुपये देने हैं। इसमें दो लाख रुपये कम हैं। इस पर महिला ने उसी दिन गूगल पे से उसे एक लाख रुपये भेज दिए। अगले दिन 95 हजार रुपये और भेजे। इस तरह आरोपित ने महिला से करीब 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। महिला की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top