News

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला,शादी में केवल 100 लोगों की होगी एंट्री

Ad

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शादी समारोह में केवल 100 लोगों की एंट्री हो पाएगी। पहले शादियों में 200 लोगों को अनुमति दी गई थी। कुछ देर पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बैठक में जरूर निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वह गंभीर माहौल में सरकार को सहयोग करे । हम सभी ने पिछले साल कोरोना वायरस से मुकाबला किया है और इस बार करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे जाकर स्थिति ज्यादा न बिगड़े, इसके लिए वर्तमान में लागू गाइडलाइन पालन करवाया जाना है। जो भी इसका उल्लंघन करे, उसके खिलाफ कार्यवाही में किसी प्रकार की ढ़िलाई न बरती जाए। राज्य के बोर्डरों पर आवश्यकतानुसार चेकपोस्ट स्थापित किए जाएं और बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के किसी को अनुमति न दी जाए। आगे की स्थिति का आंकलन करते हुए उसके अनुसार केाविड अस्पताल बनाए जाएं। अधिक से अधिक टेस्टिंग पर फोकस किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोविड के इलाज के जरूरी दवाईयों की ब्लैकमार्केटिंग न हो। यदि कोई दवा विक्रेता इसमें लिप्त पाया जाए तो तत्काल लाईसेंस निरस्त करते हुए सख्त से सख्त कार्यवही की जाए। कोविड से संबंधित सभी जरूरी उपकरण सरकारी अस्पतालों में उपलब्घ होने चाहिए। दवाईयों की कीमतों पर भी नियंत्रण रखा जाए। जिन जिलों में ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहां नोडल अधिकारी तैनात किये जाएं।

बता दें कि शनिवार को भी 2757 लोग संक्रमित मिले हैं। ये एक दिन में आए अब तक की सर्वाधिक संख्या है। अप्रैल में अब तक 20,992 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top