Nainital-Haldwani News

केवल 1500 लोगों की होगी एंट्री, लॉकडाउन के दौरान डीएम के पास विशेष अधिकार

Ad

केवल 1500 लोगों की होगी एंट्री, लॉकडाउन के दौरान डीएम के पास विशेष अधिकार

नैनीताल: दो दिन के लिए उत्तराखंड के चार जिले- नैनीताल , ऊधमसिंहनगर, देहरादून और हरिद्वार में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने दो दिन के लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। कल रात को इसकी गाइडलाइन जारी हुई। इस लॉकडाउन में बाहर से आने वाले लोगों के लिए एक नियम सरकार ने तैयार किया है। 72 घंटे पुरानी नेगेटिव रिपोर्ट होने पर राज्य में एंट्री मिलेगी। राज्य में एंट्री के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके अलावा बिना कोरोना टेस्ट वालों को भी एंट्री मिलेगी लेकिन उसकी सीमा तय की गई है और डीएम को भी विशेष अधिकार दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार ने अन्य प्रदेशों से बगैर कोरोना टेस्ट कराए आने वाले व्यक्तियों की प्रतिदिन की सीमा 1500 तय कर दी है। अपरिहार्य परिस्थितियों में जिलाधिकारी उक्त संख्या से अधिक व्यक्तियों के लिए 50 परमिट जारी कर सकेंगे। इन व्यक्तियों का चेकपोस्ट पर रैंडम कोविड-19 टेस्ट हो सकता है। पॉजिटिव पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को केंद्रीय गृह मंत्रालय व राज्य सरकार के प्रोटोकॉल का पालन जरूरी होगा। जिला प्रशासन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराएगा। 

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को 120 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलिटेन के मुताबिक राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब 4102 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में मौजूदा वक्त में 996 एक्टिव केस है, जबकि शुक्रवार को कोरोना से जंग जीतकर 26 लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में मरने वालों का भी आंकड़ा बढ़ा है।इस जानलेवा वायरस से अब तक 51 लोगों की मृत्यु हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top