Nainital-Haldwani News

लालकुआं कोतवाली में 29 पुलिसकर्मी व अन्य निकले कोरोना संक्रमित

Ad

नैनीताल जिले की लालकुआं कोतवाली में 29 पुलिसकर्मी निकले कोरोना संक्रमित

नैनीताल जिले में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ देर पहले नैनीताल जिले की लालकुआं कोतवाली में 29 पुलिसकर्मी व अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लालकुआं में मंगलवार को 96 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें एक साथ 29 लोग कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक साथ दो दर्जन से ज्यादा मामले सामने आने की खबर ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। खबर ये भी है कि प्रशासन पूरे लालकुआं शहर को कंटेनमेंट जोन बना सकता है। पूरे लालकुआं शहर को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी है। आसपास के लोगों से अपील की गई है कि वह घर में ही रहें और बेवजह घरों से न निकलें। बता दें कि इससे पहले जिले के 13 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह मामले गंभीर है क्योंकि पुलिसकर्मी लगातार कोरोना ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आए होंगे और उनका इतिहास निकालना सिर दर्द भरा काम है। उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बल्कि वायरस का प्रसार अब कई गुना बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को इस बात से ही समझा जा सकता है कि पिछले 12 दिन में कोरोना के डेढ़ हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं। मंगलवार को भी प्रदेश में कोरोना के 210 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक प्रदेश में कोराना के 4849 मामले आ चुके हैं। इनमें से 3297 लोग ठीक हो चुके हैं और फिलवक्त 1458 मरीज विभिन्न अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। 38 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top