Uttarakhand News

उत्तराखंड बड़ी खबरः तीन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले…

Ad

उत्तराखंड बड़ी खबरः तीन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले...

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। IPS बरिंदरजीत सिंह की वर्तमान तैनाती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के रूप में थी। अब उनकी नई तैनाती सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपढ़ाव रामनगर नैनीताल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में डेंगू की जांच के लिए देने होंगे 100 रुपये,डीएम ने जारी किए निर्देश

आईपीएस बरिंदरजीत सिंह की जगह IPS दलीप सिंह कुंवर को उधम सिंह नगर जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। अब तक आईपीएस दलीप सिंह कुंवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही IPS पी रेणुका देवी पौड़ी गढ़वाल जिले की नई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होगी। अब तक पी रेणुका देवी सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर नैनीताल की जिम्मेदारी संभाल रही थी। गृह विभाग द्वारा इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड में गजब हो गया,नौ बच्चों की मां 22 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार

दो दिन पहले उत्तराखंड में हुए 37 आईएफएस के तबादलों में से 11 अफसरों के तबादले रद्द कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं अनलॉक-2 में तबादलों को लेकर शून्य सत्र घोषित होने के बाद वन विभाग ने मंगलवार को कई अफसरों को नई जगह तैनात किया। इनमें प्रमुख वन संरक्षक रंजना को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव का पद दिया गया था। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी को अब जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष पद दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top