Uttarakhand News

उत्तराखंड में गजब हो गया,नौ बच्चों की मां 22 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार

Ad

उत्तराखंड में गजब हो गया,नौ बच्चों की मां 22 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार

हरिद्वारः पिरान कलियर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां कलियर क्षेत्र में नौ बच्चों की 55 वर्षीय मां एक 22 साल के युवक के साथ फरार हो गई। लेकिन दोनों ज्यादा दूर तक भाग नही सकी। और महिला के परिवारवालों ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद युवक को हिदायत देते हुए उसके परिवारवालों के हवाले कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंडवासियों को अब 1 रुपये में पानी का कनेक्शन देगी सरकार

बता दें कि ये कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 55 वर्षीय महिला और 22 साल के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दस दिन पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के फरार होने के बाद से ही परिवारवाले दोनों की तलाश कर रहे थे। मंगलवार को किसी ने परिवारवालों को सूचना दी की फरार महिला और प्रेमी को कलियर के पास देखा गया है। सूचना पर परिवारवालों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। लेकिन जब परिवारवालों ने महिला को घर चलने को कहां, तो महिला ने घर जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

कोरोना को हराकर उत्तराखंड के इन दो जिलों ने पेश की मिसाल,देशभर में हो रही है चर्चा

पति और परिवारवालों के काफी देर तक समझाने के बाद महिला घर जाने को राजी हो गई और घर चली गई। वहीं प्रेमी को भी उसके परिवारवालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top