Uttarakhand News

NHPC बनबसा के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले, कुल संख्या हुई 10

Ad

credit: Ravinder Kanyal / Shutterstock.com

टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर-बनबसा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस की चपेट में NHPC पावर स्टेशन के कर्मचारी भी लगातार कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। ताजा जानकारी की मानें तो मंगलवार देर रात एनएचपीसी बनबसा के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होटल में आइसोलेट कर दिया है। इस बारे में सीएमएस एचएस ह्यांकी ने जानकारी दी कि एनएचपीसी के पांच कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। शनिवार को सभी के टेस्ट लिए गए थे जो पॉजिटिव आए हैं। सभी लोगों को निजी होटलों में आइसोलेट कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

संक्रमितों में 4 की उम्र 50 से ऊपर है तो एक संक्रमित की उम्र 30 साल है। उन्होंने जानकारी दी कि एक संक्रमित व्यक्ति की कुछ वर्ष पूर्व हार्ट सर्जरी हुई है फिलहाल वह पूरी तरीके से ठीक है। एनएचपीसी में एक साथ पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद परिसर में पैनिक बटन दब गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक एनएचपीसी के 10 कर्मचारियों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। कुछ दिन पहले 4 मरीज सामने आए थे, वही एक मरीज का इलाज हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है।

चंपावत जिले में कोरोना वायरस रिकवरी रेट 58. 64 प्रतिशत है। जिले में दो मरीज ने दम तोड़ा है। जिले में कोरोना वायरस के 162 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 95 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। फिलहाल 65 मरीजों का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top