Uttarakhand News

हल्द्वानी लाइव: दिल्ली से पहुंचे और क्वारंटाइन सेंटर ले जाते समय भाग गए 7 लोग

Ad

उत्तराखंड ट्रेन पहुंचे और फिर क्वारंटाइन सेंटर ले जाते समय 7 लोग बस में भाग गए

देहरादून रेलवे स्टेशन से क्वारंटाइन सेंटर ले जाते वक्त कुछ लोग रास्ते में बस से उतरकर भाग गए। सभी लोग एक ट्रेन से दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे दो लोग खुद थाने पहुंच गए। जबकि अन्य लोगों की पुलिस रातभर तलाश करती रही। सोमवार रात करीब 10 बजे दिल्ली से एक ट्रेन पहुंची थी।

ADVERTISEMENTS Ad

नियमानुसार दिल्ली से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन होना होता है। ऐसे में पुलिस उन्हें एक बस के माध्यम से प्रेमनगर स्थित सेंटर ले जा रही थी। इसी बीच बल्लूपुर के पास उन्होंने बहाने से बस रुकवाई और कुछ लोग उतरकर भाग गए। पुलिस को जैसे ही इसका पता चला वसंत विहार एसओ नत्थीलाल उनियाल मय फ़ोर्स उनकी तलाश में जुट गए।

उन्हें नियमानुसार क्वारंटाइन सेंटर में दाखिल किया जाना था। मिलने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस हर मामले की पड़ताल कर रही है। देर रात तक दो लोग थाने पहुंच गए हैं। शेष की तलाश की जा रही है। डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top