Uttarakhand News

उत्तराखंड: पुलिस ने पकड़े 94 जमाती, सभी को क्वारंटाइन किया गया

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस के मामले 35 तक पहुंच गए हैं। अधिकतर जमाती हैं या फिर उनके संपर्क में आए लोग। यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर जमाती द्वारा लापरवाही नहीं की होती तो यह आंकड़ा एक संख्या पर ही रहता। अब वक्त संभलने का है ना कि एक दूसरे पर आरोप लगाने का। कोरोना वॉरियर्स जान में जोखिम डाल रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं। लेकिन उनके काम को भी धर्म भेदभाव के रूप में देखा जा रहा है जो बिल्कुल गलत हैं। रविवार को देहरादून में पुलिस ने सघन अभियान में 94 जमातियों को अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़ा। बता दें कि पिछले हफ्ते उत्तराखंड में जतामियों को खुद सरेंडर करने को कहा गया था। पुलिस ने हाथ कामयाबी लगी थी और करीब 200 के करीब जमाती सामने आए थे।

रविवार को पुलिस के अभियान के बारे में कोरोना के जिला निगरानी एवं नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि पकड़े गए सभी 94 जमातियों को संस्थागत क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। यहां चिकित्सकीय दल इनके स्वास्थ्य पर नजर रखेगा। जरूरत पड़ी तो इनके सैंपल लिए जाएंगे। ये किसके संपर्क में आए इस डाटा को जुटाया जा रहा है। जो लोग सामने आएंगे, उन्हें भी होम या संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

बता दें कि हरिद्वार के बहादराबाद के बौंगला गांव में रविवार को कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंच गए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो कई नमाजी भाग खड़े हुए। पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले लोगों के नाम-पते जुटाने के बाद तबस्सुम, तालिब, बिलाल, इकबाल व दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन दिन पहले कटारपुर में नमाज अदा करने पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती और क्वारंटाइन में रखे गए जमातियों के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शनिवार तक 45 जमातियों पर 18 मुकदमे दर्ज हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top