Uttarakhand News

उत्तराखंडः शराबी पिता ने बेटे को पिलाया कीटनाशक,फिर खुद भी पिया जहर

Ad

उत्तराखंडः शराबी पिता ने बेटे को पिलाया कीटनाशक,फिर खुद भी पिया जहर

अल्मोड़ाः अल्मोड़ा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां हवालबाग ब्लॉक के एक गांव में एक शराबी पिता ने गृह कलह के चलते अपने दस साल के बेटे को जहर पिलाया और फिर खुद भी जहर गटक लिया। पिता और पुत्र को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हवालबाग ब्लॉक के दुलागांव रैलाकोट निवासी 25 वर्षीय रोहित की शुक्रवार को किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस बीच गुस्से में आकर युवक अपन बेटे को कमरे में ले गया और मासूम बच्चे को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर गटक लिया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी और अन्य परिवारवाले मौके पर पहुंचे। और आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल अल्मोड़ा ले गए। वहीं जिला अस्पताल के चिक्तिसक राहुल प्रधान का कहना है कि रोहित को तीन दिन तक निगरानी में रखकर उपचार किया जाएगा। अभी उसकी हालत में कोई सुधार नही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top