Uttarakhand News

देहरादून:रेलवे स्टेशन के पास होटल के कमरे में मिला भारतीय जवान का शव

Ad

देहरादून रेलवे स्टेशन काम के चलते भले ही ट्रेनों के लिए बंद है लेकिन रविवार को पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई. स्टेशन (lakkhibagh) के पास एक होटल में भारतीय जवान की बॉडी मिली है.मृतक जवान छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. जवान की पहचान सामने नहीं आयी है. वह देहरादून-उत्तरकाशी बॉर्डर के पास स्थित चकराता मे तैनात था.

रविवार को जवान दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल कर्मी उसके कमरें में पहुंचे. उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. कोई अनहोनी होने का अंदेशा लगा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. जवान कमरे के बाथरुम मे गिरा पड़ा था. पुलिस उसे तुरंत दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को जवान के कमरे से शराब की बोतलें भी मिली है. पुलिस को शक है कि जवान की मौत अधिक शराब पीने से हो गई हो. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने जानकारी दी कि जवान 27 नवंबर से होटल में रह रहा था.

ADVERTISEMENTS Ad
To Top