Uttarakhand News

कल से उत्तराखंड की जनता को बैंक के काम निपटाने के लिए दो घंटा अधिक मिलेगा

Ad

हल्द्वानी: बैंक के काम निपटाने के लिए उत्तराखंड की जनता को अधिक वक्त मिलने वाला है। लॉकडाउन तक बैंक शाखाएं हर रोज सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेंगी। इसके अतिरिक्त बैंकों को उनके कामकाज निपटाने के लिए दो घंटा अतिरिक्त भी मिलेगा। पहले लॉकडाउन अवधि में उत्तराखंड में बैंक और एटीएम सुबह 10 से 1 बजे तक ही खुले थे। राज्य के लोगों के लिए यह बड़ी न्यूज हैं क्योंकि

अप्रैल 2020 में प्रमुख त्योहारों में राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और बिहू शामिल हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों में बैंक इन दिनों बंद रहेंगे। असम तीन दिन तक बिहू मनाएगा। इसके अलावा, कुछ राज्यों के कुछ बैंक उस राज्य के लिए विशिष्ट क्षेत्रीय छुट्टियों का भी पालन करेंगे। उनमें कई राज्यों में बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, हिमाचल प्रदेश में राज्य दिवस और त्रिपुरा में गरिया पूजा शामिल हैं।

यहां अप्रैल में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट:- 
1 अप्रैल 2020 बुधवार- बैंकों का एनुअल क्लोजिंग डे
2 अप्रैल 2020 गुरुवार- राम नवमी
5 अप्रैल 2020 रविवार- वीकली ऑफ
6 अप्रैल 2020 सोमवार- महावीर जयंती
10 अप्रैल 2020 शुक्रवार- गुड फ्राइडे
11 अप्रैल 2020 शनिवार-  सेकेंड सटर्डे
12 अप्रैल 2020 रविवार-  वीकली ऑफ
14 अप्रैल 2020 मंगलवार- डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती
19 अप्रैल 2020 रविवार – वीकली ऑफ
25 अप्रैल 2020 शनिवार- फोर्थ सटर्डे
26 अप्रैल 2020 रविवार- वीकली ऑफ

इसके अलावा असम में 13, 14, 15 अप्रैल बीहू की वजह से बैंक बंद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश में हिमाचल डे की वजह से बैंक बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मणिपुर में चैरोबा/बैसाखी की वजह से 13 अप्रैल को बंद रहेंगे। त्रिपुरा में 20 अप्रैल को गरिया पूजा की वजह बैंक बंद रहेंगे।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बुधवार को बैंकों के साथ बैठककर सामाजिक सुरक्षा पेंशन खाताधारकों के खातों समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बुधवार शाम बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैंकों से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रासफर (डीबीटी) के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन खातों को दुरुस्त रखने के संबंध में चर्चा हुई। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खातों के साथ ही वृद्धावस्था, विधवा, निराश्रित समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को तीन माह की पेंशन अग्रिम देने समेत पैकेज घोषित किया है। इस पैकेज के लिए केंद्र से धनराशि मिलते ही तुरंत ही से लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top