Uttarakhand News

उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार,महिला का अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग

Ad

उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार,महिला का अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग

रुद्रपुरः सितारगंज से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर उसको और उसकी महिला दोस्त को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि आरोपियों ने उससे 1 लाख रुपए भी हड़प लिए हैं। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित और उसकी महिला दोस्त का अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस उनकी तलाश करने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज के कोतवाल सलाउद्दीन खान का कहना है कि बीते 2 अगस्त को खटीमा के मुंडेल क्षेत्र का एक निवासी सितारगंज कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने आया। पीड़ित व्यक्ति द्वारा तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बयान देते हुए कहा कि वो सितारगंज में अपनी एक महिला दोस्त से मिलने गया था जहां पर उसका और उसकी महिला दोस्त का एक आपत्तिजनक वीडियो तीन युवकों ने बना लिया।


वीडियो बनाने के बाद तीनों आरोपियों द्वारा युवक को और उसकी महिला मित्र को धमकी दी गई। तीनों युवकों द्वारा दोनों के बनाए गए वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी गई। इससे दोनों पीड़ित बुरी तरह से डर गए। आरोपियों ने उनसे धमकी देकर 1 लाख रुपये भी हड़प लिए। इतना ही नही फिर से तीनों युवक, पीड़ित से 2 लाख की मांग करने लगे। इसके बाद पीड़ित सितारगंज पुलिस के पास पहुंच गया और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने की ब्लैक मेलिंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस को उसके पास से मोबाइल और 20 हजार की नकदी बरामद हुई। वहीं ब्लैक मेलिंग के अन्य दो आरोपी अभी भी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top