Uttarakhand News

उत्तराखंड हादसाः भूस्खलन के चलते हाईवे में चलती कार पर गिरी चट्टान

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। पहाड़ की सुदंर पहाड़ियों का सफर खौफनाक बनते जा रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे से सामने आया है। जहां एक कार के ऊपर पहाड़ी से एक बोल्डर गिर गया। हादसे में वाहन चालक घायल है।

बता दें कि हादसा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर में हुआ। यहां कार संख्या यूके 07 टीबी 6383 के ऊपर पहाड़ी से एक बोल्डर गिर गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया है। हाईवे पर बुधवार सुबह नौ बजे नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के पास ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक मारुति सिलेरियो कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गए। कार में तीन लोग सवार थे। इसमें वाहन चालक कुलदीप उम्र (37) पुत्र रामनाथ चादमारी गढ़ीकैंट देहरादून चोटें आई हैं।

हादसे के बाद घायल को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि कार देहरादून से नई टिहरी आ रही थी। वहीं हादसे के बाद हाईवे में यातायात बाधित है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top