Tehri News

संदीप नेगी की कहानी,लॉकडाउन में छूटी नौकरी और अब पटवारी समेत पांच परीक्षाएं की उत्तीर्ण

Ad

Sandeep Negi Tehri Success News: उत्तराखंड में पिछले कुछ वक्त से प्रतियोगी परीक्षाओं में पर्वतीय जिलों के युवाओं का बोलबाला देखने को मिल रहा है। युवा एक नहीं बल्कि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं। ये संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं हर युवा की कहानी एक उदाहरण बनकर उभर रही है। किसी के पास संसाधन नहीं थे तो किसी ने परीक्षाओं के वक्त में अपनों को खोने का भी दर्द झेला। इन सभी से आगे उठकर पहाड़ के बच्चे खुद की पहचान स्थापित कर रहे हैं। इस लिस्ट में हरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र के देवलकंडी गांव रहने वाले संदीप नेगी का नाम भी जुड़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

संदीप नेगी भी नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे थे। लॉकडाउन में उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी लेकिन उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। अपनी लगन और मेहनत के बल पर संदीप ने 5 सरकारी नौकरी की परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया है। उन्होंने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग एवं उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित 5 प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया। इस लिस्ट में पटवारी, फारेस्ट गार्ड, कनिष्क सहायक, ग्राम विकास अधिकारी,पीसीएस की प्री परीक्षा उत्तीर्ण की है। संदीप एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

संदीप के पिता का नाम गजे सिंह है जो दुबई के एक होटल में शेफ के पद पर कार्यरत हैं और उनकी माता सुमाता देवी एक कुशल ग्रहणी है। कोरोना काल में भले ही संदीप की नौकरी चली गई हो लेकिन उन्हें अपनी काबिलियत पर शक नहीं था। उन्होंने साल 2021 से पूरा वक्त पढ़ाई को दे दिया और अब नतीजा सभी के सामने है।

संदीप की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने इंटर की शिक्षा लालूडी खाल स्थित स्कूल से हासिल की है। फिर उन्होंने होटल में जॉब करना शुरू कर दिया ताकि परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग मिले। हालांकि उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल से प्राइवेट स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई पूरी की है। संदीप की कामयाबी ने पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उनके परिवार को हर कोई बधाई दे रहा है। उम्मीद है कि संदीप की कहानी आप सभी को भी प्रेरित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top