Uttarakhand News

उत्तराखंडः मदर्स डे पर मां की गोद हुई सूनी,गेम खेलने से रोका तो बेटे ने की खुदकुशी

Ad

उत्तराखंडः मदर्स डे पर मां की गोद हुई सूनी,गेम खेलने से रोका तो बेटे ने की खुदकुशी

देहरादूनः मदर्स डे के मौके पर जहां कई परिवार खुशी मना रहे थे। वहीं देहरादून में एक परिवार ऐसा भी था जिसका यह दिन उनके लिए काल बनके आया। मदर्स डे के दिन जहां बेटे-बेटियां अपनी मां को बेइंतहा मोहब्बत कर रहे थे। और तोहफे दे रहे थे। वहीं एक मां ऐसी भी थी जिसका एक ही पल में परिवार उजड़ गया। उस मां की एक झटके में गोद सूनी हो गई। घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी की है। जहां बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नेहरू कालोनी के शाह नगर निवासी ट्यूटर आशीष यादव के बेटे अश्मित यादव (15) ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। माँ रात में बेटे को देखने कमरे में गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। एसपी सिटी श्वेता चौबे का कहना है कि जांच में सामने आया हैं कि छात्र रात को मोबाइल पर गेम खेल रहा था। परिवारवालों ने गेम खेलने से मना किया और उसका मोबाइल ले लिया। अश्मित को इस बात पर बहुत गुस्सा आया। और रात में उसने कमरे के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top