Uttarakhand News

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, झूले से गिरा 14 साल का बच्चा, हुई मौत

Ad

नैनीतालः पिथौरागढ़ से एक ऐशी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ गए हैं। पिथौरागढ़ में झूले में झल रहा एक 14 साल का बच्चा झूले से गिर गया। और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे।

बता दें कि घटना रविवार देर शाम की है। पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में नए साल का महोत्सव चल रहा था। मेले का लुफ्त उठाने लाखों लोग आए थे। उनमें से ओम बिष्ट उर्फ जितेंद्र बिष्ट भी था। इसके बाद बच्चे झूले में बैठ गए। झूला चलने लगा इसी दौरान ओम झूले से गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। ओम सिर्फ 14 का था।

हादसे के बाद जब काफी समय तक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी तो कुछ लोगों ने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। तब पता चला कि मरने वाला बच्चा गिरीश बिष्ट का बेटा है। वो दौला में दुकान चलाते हैं। बेटे के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। सभी लोग महोत्सव संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं बच्चे की मौत के बाद से मेला संचालक फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए हर जगह दबिश दे रही है।

pc: rajyasameeksha

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top