Uttarakhand News

उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार,युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म,पीड़िता ने खाया जहर

Ad

देहरादूनः राज्य में दुष्कर्म् के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला देहरादून से सामने आया है। जहां होटल में एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने घर आते ही जहर खा लिया। परिवारवालों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि थाना सहसपुर के खुशहालपुर गांव निवासी फिरोज उर्फ फैजान पर आरोप है कि 12 मार्च को सेलाकुई से एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। और होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी घर लौटी और जहर खा लिया। परिवारवालों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर किशोरी ने परिवारवालों को आपबीती बताई। वहीं आरोपित फिरोज उर्फ फैजान अपने भाई साहिल को लेकर अस्पताल भी गया। जब परिवारवालों ने विरोध किया तो उसने गाली-गलौज की। घर में पहुंचकर किशोरी के पिता से मारपीट की। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सेलाकुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपित फिरोज उर्फ फैजान व मारपीट करने के आरोपित साहिल को सेलाकुई बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top