Uttarakhand News

हल्द्वानी के नाजिम हत्याकांड जैसी राजधानी देहरादून में वारदात, फर्क केवल ये है

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में 2 जनवरी को हुए नाजिम हत्याकांड ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया था। नाजिम की हत्या गोली मारकर की गई थी। इस हत्या के पीछे उसकी प्रमिका का हाथ था। नाजिम ने नवंबर को किसी अन्य युवती से शादी कर ली तो प्रेमिका ने उसे मौत के घाट उतारने का प्लान बना दिया और अपनी पुरुष साथी के साथ मिलकर उसे मार डाला। कुछ ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आ रहा है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका को दूसरे घर में शादी करने के चलते मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि पटेलनगर के शिमला बाईपास में गणेशपुर के पास रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान के साथ चेहरा झुलसा हुआ था। युवती का शव मिलने की खबर पर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। शव की पहचान करने के लिए पुलिस ने सभी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली और गोरखपुर इलाके से युवती के गायब होने की जानकारी मिली। परिजनों ने शव को पहचाना और इसके बाद प्रेमी उस्मान कुरैशी निवासी गोरखपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार किया और पूछताछ की।पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था लेकिन बाद में वो टूट गया और हत्या की बात कबूली।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले पांच साल से युवती के साथ रिलेशनशिप में था। उसने कई बार उसे शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन वह मना करती रही। कुछ दिन पहले वह अन्य युवक के साथ घूमने लगी। शनिवार को प्रेमिका और उसके साथ मिले युवक को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन युवती ने उससे रिश्ता रखने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज उस्मान ने उसकी हत्या की योजना बना ली थी। शनिवार साढ़े तीन बजे के करीब आरोपी अपनी प्रेमिका को स्कूटी पर अपने साथ ले गया। रात में वापस गांव लौटते समय एक ट्यूबवैल पर गला दबाकर उसे मार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top