Uttarakhand News

उत्तराखंडः दूल्हा कर रहा था बरात की तैयारी, रहस्यमय ढंग से लापता हुई दुल्हन

Ad

रुद्रपुरः काशीपुर से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां दूल्हा बरात लाने की तैयारी कर रहा था और उधर दुल्हन फेरों से पहले गायब हो गई। राजस्थान से शादी करने परिवार के साथ उत्तराखंड के काशीपुर पहुंची दुल्हन फेरों से पहले ही फुर्र हो गई। दुल्हन के पिता की सूचना पर पुलिस ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

बता दें कि काशीपुर निवासी एक व्यक्ति के सबसे छोटे बेटे की शादी राजस्थान निवासी युवती के साथ दो फरवरी को तय हुई थी। शादी के लिए दुल्हन का परिवार काशीपुर आ गया। दुल्हन का परिवार आईटीआई थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में रुका था। एक फरवरी को रिंग सेरेमनी और महिला संगीत का कार्यक्रम था। अगले दिन शाम को बारात आनी थी। इसको लेकर वर पक्ष के लोग बारात की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच दुल्हन रिसॉर्ट से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला तो सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार, पता चला है कि युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में थी। लोगों का कहना है कि गायब होने से पहले वह रिसॉर्ट में ही झूला-झूल रही थी। जब तक दुल्हन पकड़ में नहीं आती तब तक मामले की सच्चाई का पता नही चल सकेगा। पुलिस दुल्हन की तलाश में जुट गई है।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top