Dehradun News

उत्तराखंड में फैसला, देहरादून में 7 घंटे का नाइट कर्फ्यू, 30 अप्रैल तक स्कूल रहेंगे बंद…

देहरादून: शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में  प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जैसा की मना जा रहा था कि कैबिनेट में कोरोना वायरस के चलते कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, और वैसा ही हुआ। कोरोना वायरस को देखते हुए देहरादून में रात 10 से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा देहरादून (चकराता,कालसी को छोड़कर) हरिद्वार, नैनीताल पालिका और हल्द्वानी के स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। कक्षा एक से 11 तक स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग की…

कैबिनेट में लिए गए फैसलों पर एक नजर

गैरसैंण कमिंशनरी वाला निर्णय स्थगित किया गया। यह फैसले बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिया था।

कोरोना वायरस को बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

30 अप्रैल तक कक्ष 1 से कक्षा 11 तक के सभी स्कूल किये गए बंद… बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए 10 और 12 की कक्षाएँ लगेंगी

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना को कैबिनेट ने हरी झंड़ी दे दी है। लड़कियों के जन्म होने पर महालक्ष्मी किट का लाभ दिया जाएगा। इस किट का शुल्क 3 हजार रुपए होगा।

कोविड 19 के चलते कुंभ में होने वाली खरीद के लिए प्रोक्यूमेंट रूल में छूट की सीमा 6 महीने बढ़ा दी गई है।

ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण या जीर्णोद्धार का काम होगा। हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनाया जाएगा। 3 साल में हर ग्राम पंचायत में बनेगा भवन और 25 प्रतिशत धन पंचायतों के स्त्रोत से वहन होगा। कुल 2338 ग्राम पंचायतों में भवन बनेगा।

राज्य में प्लास्टिक पार्क बनेगा। केंद्र और राज्य मिकलर बनाएगा पार्क। 40 हेक्टयर पर बनेगा प्लास्टिक पार्क का निर्माण किया गया। जमीन हस्तांरण में स्टाम्प शुल्क नही लिया जाएगा। सितारगंज में बनेगा प्लास्टिक पार्क, उद्योग विभाग से सिडकुल को जमीन ट्रांसफर होगी।

To Top