Uttarakhand News

उत्तराखंड:कंटेनमेंट जोन में नियमों की उड़ी धज्जियां, सभासद के पति को पीटा

Ad

उत्तराखंड में सभासद के पति को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मुकदमा दर्ज

टनकपुरः टनकपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जहां रोडवेज बस स्टेशन के पीछे कंटेनमेंट जोन इमली पड़ाव वार्ड में लोगों द्वारा सभासद के पति को दौड़ा कर पीटने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत 25 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: नहीं रहे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान, क्रिकेट जगत में शोक

बता दें कि कंटेनमेंट जोन बनाए गए बस स्टेशन के पीछे इमली पड़ाव वार्ड के क्षेत्र और वार्ड चार में कंटेेनमेंट जोन न हटाने से गुस्साए लोगों का बीते 14 अगस्त को सभासद हुमा अंसारी के पति वकील अंसारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लोग उस दिन कंटेनमेंट जोन के कारण हो रही परेशानी को लेकर तहसील परिसर पहुंच गए थे। तहसील में एसडीएम दयानंद सरस्वती द्वारा समस्या दूर कराने का आश्वासन मिलने पर वो सबी लोग लौट गए। लेकिन इसी बीच सभासद के पति उन्हें समझाने पहुंचे तो किसी बात को लेकर वार्ड के लोग उन पर ही भड़क गए। विवाद इतना बढ़ गया था कि वार्ड के लोगों ने कथित तौर पर सभासद के पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: चीनी सेना के साथ झड़प के दौरान घायल हुआ उत्तराखंड का जवान शहीद

मामले के जानकारी पुलिस पर पहुंची तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। और किसी तरह मामले को शांत करवाया। इसके बाद सभासद के पति ने हमला करने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजाद समेत 25 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा की धारा 147 के अलावा 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।वहीं कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top