Uttarakhand News

कोरोना बना सिर दर्द, नैनीताल समेत चार जिलों में 30 अप्रैल तक कॉलेज बंद

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2402 मामले सामने आए। इसके अलावा रिकवरी रेट 85 प्रतिशत पर आ गया है जो कुछ वक्त पहले तक 95 के पास था। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते उत्तराखंड में रात्रि CURFEW लागू कर दिया गया है। स्कूल बंद हो गए हैं और सरकारी दफ्तरों में भी सख्ती की जा रही है। राज्य में कोरोना वायरस के चलते देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में 30 अप्रैल तक उच्च शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। इन जिलों के अलावा कोटद्वार भाबर क्षेत्र के उच्च शिक्षण संस्थान भी बंद ही रहेंगे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत निर्देश दिए है कि बंद कॉलेजों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी।

जिन जिलों में कॉलेज खुलेंगे, वहां छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज में आने की बाध्यता नहीं होगी। इन संस्थानों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई को बेहतर तरीके से कराए जाने के लिए शासन स्तर से मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों और शिक्षकों को कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पढ़ाई जारी रखनी होगी। ऑनलाइन पढ़ाई को बेहतर तरीके से कराए जाने के लिए शासन स्तर से मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top