Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में जल्द खुलेंगे होटलों और रेस्ट्रो में बंद पड़े बार, पूरी तैयारी हो चुकी है

देहरादून: कोरोना वायरस के प्रकोप ने पूरे देश की आर्थिक कमर तोड़ी है। 22 मार्च के बाद से व्यवासायों को करोड़ो का नुकसान हुआ है। उत्तराखंड को आर्थिक रफ्तार पर्यटन देता था और इस क्षेत्र में भी राज्य को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। लॉकडाउन के बाद अनलॉक लागू हुआ तो धीरे-धीरे सेवाओं को खोलने की अनुमति दी जाने लगी। सैलानियों की राज्य में एंट्री होने लगी है। नियमों के साथ होटल भी खुलने लगे हैं। अनलॉक-4 लोगों के लिए राहत लेकर आया और इसी दिशा में सरकार अब होटल और रेस्ट्रो के बारों को खोलने के प्लान पर काम कर रही है। इसके लिए सभी जिला आबकारी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत कहा गया है कि उन्हें जिलाधिकारी का निर्देश प्राप्त होने के बाद ही बार संचालित हो पाएंगे। आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारियों से संबंधित जिलाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने को कहा है। 

This image has an empty alt attribute; its file name is HALDWANILIVE-scaled.jpg

इन नियमों को किया जाएगा फॉलो

इस दौरान अनलॉक-4 की गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है। सभी बार और क्लब बार कंटेनमेंट जोन से बाहर संचालित होने चाहिए। बार काउंटर पर किसी भी ग्राहक को मदिरा नहीं परोसी जाएगी। वहां पर न ही स्टूल आदि की व्यवस्था होगी। लाइसेंसी बार के परिसर के अंदर एवं बाहर साफ-सफाई, हैंड सैनिटाइजर का पर्याप्त बंदोबस्त करेगा। बार में कार्यरत सभी कर्मचारियों को फेस मास्क एवं हैंड ग्लब्स पहनना भी आवश्यक  होगा। बार में दाखिल होने वालों का तापमान इन्फ्रारेड थर्मामीटर से नापा जाएगा। अगर तापमान सामान्य से अधिक रहता है तो व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जाएगी। बार में कुल सीटिंग क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही बैठने की व्यवस्था होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is himalaya-school-haldwani.jpeg
To Top