Uttarakhand News

उत्तराखंड में जल्द होगी क्रिकेट की वापसी, 126 खिलाड़ियों को कंडिशनिंग कैंप में मिली जगह

Ad

हल्द्वानी: आईपीएल-13 के शुरू होने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस की उम्मीद जगी है कि जल्द हमारे देश में क्रिकेट शुरू होगा। आईपीएल के बाद घरेलू क्रिकेट सीजन का आयोजन होगा, इस पर अंतिम फैसला बीसीसीआई को लेना हैं। राज्य के क्रिकेट संघ तैयारियां पूरी करना चहता है ताकि फैसले के बाद चीजों को लेकर पैनिक ना रहे। इसी क्रम में उत्तराखंड ने भी शुरुआत कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से बुधवार को सीनियर समेत विभिन्न वर्गों में होने वाले कंडिशनिंग कैंप की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड के करीब 126 खिलाड़ियों को इस कैंप में भाग लेना है। कैंप में उन्ही खिलाड़ियों को जगह मिली है जो पिछले सीजन टीम का हिस्सा रहे थे।

https://www.facebook.com/theCAUofficial/posts/3927917533889160

इन सभी खिलाड़ियों को केवल फाइनल ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। कैंप का आयोजन सितंबर माह के अंत में किया जाएगा। माना जा रहा है कि राज्य टीम के चयन हेतु ट्रायल अक्टूबर में शुरू हो सकते हैं। राज्य के युवा खिलाड़ियों को जिला व जोनल ट्रायल की चुनौती को पार करके फाइनल ट्रायल का टिकट मिलेगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं जो सीएयू में पंजीकृत हो।

उत्तराखंड में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सीएयू का जोर

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने अगले सत्र के लिए क्रिकेट गतिविधिया शुरू करने का प्लान तैयार कर लिया है। इस वर्ष अगर बीसीसीआइ का घरेलू सत्र होता है तो ओपन ट्रायल के माध्यम से सभी वर्गो की टीमें चुनी जाएंगी। भविष्य में अंतर जनपदीय प्रतियोगिता के माध्यम से टीमें का चुनाव किया जाएगा। सीएयू सभी 13 जिला संघों को तकनीकी व आíथक रूप से मजबूत करेगी। इसके लिए सभी जिला संघों में इंफ्रास्ट्रक्चर व मैनपावर बढ़ाई जाएगी।

जिला संघों को मैदान लीज पर लेने में सहायता दी जाएगी। इसके अलावा सभी जिलों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं करानी होंगी। इनमें ग्रास रूट लेवल से निकलने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। जिसमें सीएयू के चयनकर्ता मौजूद रहेंगे। सीएयू ने वर्तमान व आगामी सत्रों के लिए प्लान तैयार कर लिया है। बीसीसीआइ की एसओपी मिल गई है। अब प्रदेश सरकार की एसओपी मिलने का इंतजार है। यहां से हरी झंडी मिलने के बाद योजना पर काम किया जाएगा। इसको लेकर सभी जिला संघों को अवगत कराया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top