Uttarakhand News

हल्द्वानी लाइवः खाना बनाते समय ब्लास्ट हुआ सिलिंडर, सात लोग हुए घायल

Ad

देहरादूनः विकासनगर कोतवाली से एक खौफनाक हादसा सामने आया हैं। जहां कोतवाली क्षेत्र के एनफील्ड में आज सुबह गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। ब्लास्ट तब हुआ जब खाना बनाया जा रहा था।

बता दें कि आज सुबह खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आग एनफील्ड देखते ही देखते आग का गोला बन गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद भीड़ ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल हुए सात लोग यूपी के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल रेफर करा दिया गया। हादसे में शाहरून, दिलदार, गुलफाम, प्रमोद, कासिम, हसलीम और सोफिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ब्लास्ट में घायल हुए लोग 40 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुकें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top