Uttarakhand News

उत्तराखंडः कोरोना की आशंका में गर्भवती को नहीं मिला इलाज,तड़प-तड़पकर हुई मौत

Ad

उत्तराखंडः कोरोना की आशंका में गर्भवती को नहीं मिला इलाज,तड़प-तड़पकर हुई मौत

अल्मोड़ाः अकसर देखा जाता है कि डॉक्टरों की अनदेखी और लापरवाही के वजह से कई मरीजों को समय पर इलाज न मिलने से उनकी मौत हो जाती है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला अल्मोड़ा से सामने आया है। जहां कोरोना होने की आशंका के चलते एक गर्भवती महिला को निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक दौड़ाया और अंत में इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। गर्भवती को पहले टाइफाइड हुआ था। और सांस लेने की तकलीफ होने पर डॉक्टरों ने कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही इलाज करने की बात कही। बाद में महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पांच माह की गर्भवती आशा देवी (24) पत्नी मुन्ना सिंह निवासी कोसी कटारमल का स्वास्थ्य गुरुवार सुबह से खराब था। महिला एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची तो कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताते हुए उसे कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया। इसके बाद परिवारवाले उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे तो उसे कोविड-19 की जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। बेस अस्पताल में महिला की कोरोना जांच हुई और महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर परिवारवाले जब उसे देर शाम बेस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पूरा दिन परिवारवाले अस्पतालों में चक्कर काटते रहे लेकिन किसी भी अस्पताल के डॉक्टर ने महिला की मदद नही की।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top