Uttarakhand News

उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, इस जगह पर इतने रिक्टर मापी गई तीव्रता

Ad

उत्तराखंड में शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले एक महीने में तीसरी बार है कि राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार को  उत्तरकाशी जिले में भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। हालांकि भूकंप से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दहशत के चलते लोग घरों से बाहर आ गए।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

खबर के अनुसार यह झटके उत्तरकाशी के आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। पिछले 25 अप्रैल को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। रात 11.29 बजे भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि यह बमुश्किल एक से दो सेकेंड का झटका था।

21 अप्रैल को भी बागेश्वर में रात 8.42 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में था और इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई थी। भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top