Uttarakhand News

उत्तराखंडः किटी का पैसा हड़पने वाली चार बहनें गिरफ्तार,ऐसे फंसाती थी अपने जाल में

Ad

उत्तराखंडः किटी का पैसा हड़पने वाली चार बहनें गिरफ्तार,ऐसे फंसाती थी अपने जाल में

देहरादूनः देहरादून पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। किटी का पैसा हड़पने की आरोपित चार बहनों को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये चारों पिछले 14 महीनों से फरार चल रही थीं।इतना ही नही उनकी मां पहले से ही किटी का पैसा हड़पने के मामले में जेल में है। वहीं पुलिस पिता और एक बहन की तलाश कर रही है।  

ADVERTISEMENTS Ad

इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट का कहना है कि टीएचडीसी कॉलोनी, देहराखास निवासी विद्या भट्ट ने जून 2019 में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि केदारपुरम में रहने वाली मीनाक्षी, उसके पिता लाल बहादुर खत्री, मां सुनीता खत्री व चार बहनें मनीषा, माधुरी, मोहिनी व मोनिका फाइव स्टार के नाम से किटी चला रही थीं। आरोपितों ने कई लोग के पैसे किटी में लगवाए और जब पैसे लौटाने की बात आई तो वे लोग फरार हो गए। 

प्रदीप बिष्ट का कहना है कि आरोपितों की मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही तलाश की जा रही थी। गुरुवार को सूचना मिली कि मनीषा, माधुरी, मोहिनी और मोनिका सामान लेने के लिए केदारपुरम में अपने घर आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनके घर पर छापा मारकर चारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे की जांच के दौरान ही मां सुनीता खत्री को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब चारों से पूछताछ कर लोगों से लिए गए पैसों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।अकसर देखा जाता है कि किटी के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी की जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top