Uttarakhand News

ऋषिकेश: आश्रम में रुके चार युवकों ने संतों पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, लहूलुहान

Ad

देहरादूनः राज्य में बदमाशों के होसलें इतने बुलंद हो गए हैं कि उनको पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नही रह गया है। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश से सामने आया है। जहां ऋषिकेश के मायाकुंड स्थित जनार्दन दंडी बड़ा शंकराचार्य आश्रम में चार लोगों ने दो संतों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेरहमी से वार करने से दोनों संत लहूलुहान हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बतां दे कि आश्रम के महाराज विज्ञानानंद तीर्थ और प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी पर उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी निवासी उप्रेंद्र शर्मा सहित चार युवकों ने चाकू से दमदार हमला कर दिया। इसकी वजह से दोनों संत लहूलुहान हो गए। वहीं मौके पर मौजूद आश्रम में शिक्षा ले रहे अजय शर्मा और सनी का कहना है कि 15 जुलाई को चार युवक आश्रम में गुरु पूर्णिमा के लिए आए थे। आज सुबह करीब 10:00 बजे किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद चारों युवक महाराज विज्ञानानंद तीर्थ से हाथपाई करने लग गए।

हाथपाई इतनी बढ़ गई की युवकों ने चाकू निकाल लिया और महाराज जी पर वार करने का प्रयास किया। इसी बीच महाराज के शिष्यों ने बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर युवकों ने महाराज को चाकू मार दिया। मामले के बाद हमलावर युवक वहां से भागने लगें तो आश्रम के लोगों ने चारों हमलावरों को पकड़ लिया। इसके बाद आश्रम के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

pic source-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
To Top