Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा,फ्री होगी यात्रा

Ad

उत्तराखंड रोडवेज ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा,फ्री होगी यात्रा

देहरादूनः हर साल उत्तराखंड रोडवेज रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को एक तोहफा देता है। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड रोडवेज बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचाने के लिए बसों का सफर निशुल्क कर देता है। और इस बार भी रक्षाबंधन पर उत्तराखंड रोडवेज बसों में महिलाएं राज्य के भीतर निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है और प्रबंध निदेशक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि राज्य सरकार कई सालों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार कोरोना और लॉकडाउन के चलते निगम की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नही है। इसी वजह से शासन स्तर पर काफी विचार विमर्श करने के बाद इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा करने का फैसला लिया गया।

सचिव परिवहन शैलेश बगौली ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। यात्रा के दौरान महिलाओं और बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। ताकि बहने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध सकें और रक्षाबंधन का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top