Uttarakhand News

उत्तराखण्ड न्यूज: पापा को मैसेज कर माफी मांगी और पंखे से लटक कर छात्रा ने दे दी जान

Ad

देहरादून: गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर दिया। घटना गुरुवार की है। मृतका की पहचान निधि रतूड़ी पुत्री मनोज रतूड़ी निवासी पिनगढी (तिलवाड़ा) के रूप में हुई है। वो अपनी बहन के साथ किराए के घर (डांग गाव) में रहती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रकाश डेंटल टिप्स: अकल के दाढ़ का दर्द होगा दूर, ऐसे किया जाता है पूर्ण उपचार

घटना तब सामने आई जब मृतका की दोस्त श्रुति उसे रोज की तरह कॉलेज के लिए बुलाने आई। वो कमरे में पहुंची ही थी कि उसने खिड़की से निधि को पंखे से लटकता हुआ देखा। उसने दरवाजा खोल पड़ोसियों को इस बारे में जनाकारी दी।  निधि ने केवल कमरे का जाली वाला दरवाजा ही बंद किया था।

हल्द्वानी में CPU की ईमानदारी ने मचाया शोर, महिला का खोया पर्स देकर पेश की मिसाल

अंदर से चटकनी हल्के से लगाई गई थी। निधि अपनी बड़ी बहन प्रीति के साथ रहती थी। प्रीति एक निजी संस्थान से बीएड कर रही है। मामला गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सामने आया। उस वक्त निधि की बहन कॉलेज चले गई थी। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे को उतारा। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों व आस-पास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। निधि ने अपने पिता को सुबह 10 बजकर 7 मिनट से 10 बजकर 10 मिनट तक करीब 17 मैसेज किए थे, जिसमें निधि ने उनसे दूर जाने संबंधी बात कही है।

निधि ने  अपने अंतिम संदेश में क्या लिखा , नीचे अगली स्लाइड पर क्लिक करें :

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top