Uttarakhand News

लोकसभा चुनाव से पहले मचा हड़कंप, हरिद्वार ले जाया जा रहा था 120 kg सोना पुलिस ने पकड़ा

Ad

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले गाजियाबाद में 120 किलो सोना पकड़े जाने की घटना से पूरे देश में सनसनी मच गई है। यह सोना गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए सोने की कीमत करीब 38 करोड़ रुपए है। इस सोने को एक कार में ले जाया जा रहा था।  पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस रिकवरी के बारे में पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दे दी है। मामले की जांच के लिए पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। गाजियाबाद की पुलिस इस सोने का स्रोत पता लगाने में जुटी है। लोकसभा चुनाव से पहले ये बड़ी रिकवरी है। जानकारी के मुताबिक सुबह 9.30 बजे पुलिस ने इस वैन को पकड़ा। वैन में सोने के साथ 2 सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे।

120 किलो से लदी ये वैन हरिद्वार जा रही थी। डीआईजी गाजियाबाद के मुताबिक थाना मोदीनगर पुलिस ने टाटा 407 वैन को रोका था। इसके साथ 4 लोग थे। 1 ड्रायवर, 1 कैशियर और 2 सिक्योरिटी गार्ड थे। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि ये सोना किसी कंपनी का है जो हरिद्वार ले जाया जा रहा था। पेपर में लिखा है कि 109 किलो सोना है।सोनी की सही मात्रा की जांच लॉक खुलने के बाद ही पता चलेगी। इस बीच कुंदन कंपनी के अधिकारियों से भी आयकर विभाग व पुलिस के आला अधिकारियों ने संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि सोना विदेश से इम्पोर्ट किया गया है।

वहीं बता दें कि चुनाव से पहले काले धन का खूब उपयोग किया जाता है। चुनाव आयोग इस पर नजर बनाए रखता है। भारत में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच लोकसभा चुनाव होंगे। वहीं वोटों की गिनती 23 मई 2019 को होगी। इस बार चुनाव आयोग बहुत सख्त रूख अपनाए हुए है। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपने खर्चे का लेखा जोखा देना होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top