Uttarakhand News

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक, बरामदे में सोई युवती पर किया हमला,हुई मौत

Ad

टिहरीः उत्तराखंड में गुलदारों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र के मलेथा गांव में गुलदार ने एक 31 वर्षीय युवती को अपना शिकार बना लिया। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना बीती रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। दुर्गा देवी पुत्री स्व. मनवर सिंह निवासी मलेथा गांव कीर्तिनगर घर के बरामदे में सोई हुई थी। तबी अचानक गुलदार ने उस झपट गया और उसे घसीटते हुए खेतों की तरफ ले गया। शोर होने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। सूचना पर वन विभाग माणिकनाथ रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवती की तलाश की। टीम को घर से कुछ दूरी पर युवती का शव बरामद हुआ।

घटना के बाद ग्रामीण यहां पर पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। रेंज अधिकारी अखिलेश भट्ट का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है। वहीं, थाना जहवारी लाल का कहना है कि शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top