Nainital-Haldwani News

विधानसभा चुनाव में हारने वाला जीतेगा नैनीताल का मैदान ! भट्ट और रावत की सीधी टक्कर

Ad

हल्द्वानी: होली के खत्म होने के साथ लोकसभा चुनाव का रंग पूरे उत्तराखण्ड में चढ़ गया है। राजनीतिक दलों से कमर कस ली है और उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे है। भाजपा ने होली की शाम उत्तराखण्ड की पांच लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में टिहरी गढ़वाल- मालाराज लक्ष्मी, पौड़ी गढ़वाल-तीरथ सिंह रावत, नैनीताल- अजय भट्ट, अल्मोड़ा- अजय टम्टा और हरिद्वार- रमेश पोखरियाल निशंक शामिल है। इन सभी सीटों में नैनीताल लोकसभा सीट को हॉट माना जा रहा है। इस सीट का मुकाबला तब रोचक हो गया जब कांग्रेस ने नैनीताल से पूर्व सीएम हरीश रावत को टिकट दे दिया है।

उत्तराखण्ड की राजनीति के दोनों दिग्गज इस लोकसभा चुनाव में एक दूसरे के आमने सामने नजर आयेगे, जिससे नैनीताल लोकसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहेगा। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में ये दोनों नेता अपनी विधानसभा सीट पर चुनाव हार गये थे। नैनीताल लोकसभा सीट में 14 विधानसभा सीटें हैं जिन पर 18 लाख के आसपास मतदाता हैं जो इन दोनों दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं इन दोनों नेताओं की उम्मीदवारी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। दोनों ही राज्य में अपनी टीम के कप्तान माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव में सीट गंवाने वाले दोनों उम्मीदवारों में से कौन संसद पहुंचता है देखना दिलचस्प होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top