Uttarakhand News

उत्तराखंड में शुक्रवार को कई जगह भारी बारिश का अलर्ट,रहें सतर्क…

Ad

उत्तराखंड में शुक्रवार को कई जगह भारी बारिश का अलर्ट,रहें सतर्क...

देहरादूनः राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। राज्य में ज्यादातर स्थानों पर रविवार तक बारिश होने की संभावना है। वहीं इसी बीच कुछ स्थानों पर भारी और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में डेंगू की जांच के लिए देने होंगे 100 रुपये,डीएम ने जारी किए निर्देश

बता दें कि मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।वहीं टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और चंपावत जनपदों में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जगह पर बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।  

उत्तराखंड में गजब हो गया,नौ बच्चों की मां 22 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार

मौसम विभाग ने रविवार तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि शनिवार और रविवार को भी राज्य के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

pc-tourmyindia

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top