Nainital-Haldwani News

सावधान! 30 मार्च से पहले करा लें अपने वाहनों को चेक,वरना भरना पड़ेगा मोटा जुर्माना

Ad

हल्द्वानीः अगर आप भी अपने वाहन से बाहर निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान…अगर आपके वाहन फिटनेस नहीं हैं तो पहले फिटनेस कराएं वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। राजधानी दून समेत राज्य के अन्य शहरों में यदि वाहन बिना प्रदूषण जांच कागजातों के मिले तो संबंधित परिवहन अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि बोर्ड की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 30 मार्च से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि राज्य की सड़कों पर दो और चार पहिया वाहनों के चालकों के पास प्रदूषण के सही कागज होने चाहिए। आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश का अनुपालन कराने को लेकर जल्द ही दून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की समेत अन्य सभी क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। 

राज्य में प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट में भी बिना वैध प्रदूषण कागजात के गाड़ी चलाने पर 2500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top