Uttarakhand News

कोरोना से जंग के लिए उत्तराखंड के 600 होटल मालिक आए सामने,डीएम ने की तारीफ

Ad

देहरादूनः राज्य में कोरोना के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना से बचाव कि लिए कई लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं। और अब कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रुद्रप्रयाग जिले के 600 से अधिक होटल मालिक जिला प्रशासन की मदद के लिए आगे आए हैं। होटल स्वामियों ने बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करने में मदद देने के लिए होटलों की चाबियां प्रशासन को दे दी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने ये होटल निशुल्क ही दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रुद्रप्रयाग जिला ग्रीन जोन में शामिल है। इन दिनों बाहरी राज्यों और शहरों से जिले में प्रवासियों के आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। व्यवस्था में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पहले कुछ होटल स्वामियों ने ही अपने होटल प्रशासन को दिए थे। लेकिन, अब सभी होटल स्वामियों ने अपने होटल प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी होटल व्यवसायियों ने अपने होटल 14 दिन के लिए निशुल्क दिए हैं। ट्यूलिप रिसोर्ट सुमेरपुर के जीएम गौरव जोशी ने बताया कि यह समय प्रशासन को सहयोग करने का है। उनका कहना है कि हमारे पास संसाधन हैैं और जब कभी भी जरूरत पड़ेगी, हम हमेशा साथ देंगे।

वहीं डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि होटल स्वामियों का निर्णय कोरोना के खिलाफ प्रशासन की लड़ाई को मजबूती देगा। प्रशासन को हर स्तर से सहयोग मिल रहा है और यही चीज हमें कोरोना पर जीत दिलाएगी। कहा कि हमारी लड़ाई खुद को सुरक्षित रखने की है, इसलिए जो भी इस अभियान में भागीदारी कर रहा है। उसे खुद भी लॉकडाउन के नियमों का पालन करना होगा। जिससे लोग अपने आप को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें। और कोरोना वायरस को हरा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top