Uttarakhand News

उत्तराखंडः विवाहिता के साथ पति और ननदोई ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाई

Ad

देहरादूनः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला हरिद्वार से सामने आया है। जहां एक विवाहिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसके पति और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने उसकी वीडियो भी बनाई। अब इस वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।

बता दें कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका पति और ननद का पति उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। बीते दिन पहले उसके पति ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया था। इसके बाद उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके ननदोई ने भी दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उन्होनें इसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद पति और ननदोई इस वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। और विवाहिता को गलत काम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इतना ही नही उसे मायके से रुपये लाने के लिए भी बार बार दवाब बनाया जा रहा है।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह का कहना है कि मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ तहरीर मिलते ही आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः पहाड़ की बेटी ने किया ऐसा कमाल, की झूम उठा सारा बॉलीवुड

यह भी पढ़ेंः विजय हजारे: सिलेक्ट हुए खिलाड़ी का नाम काटा, उत्तराखण्ड क्रिकेट में तूफान के संकेत!

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पत्नी ने पति का किया कत्ल, लोगों ने महिला को घर में किया कैद

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी की बेटी ने किया शहर का नाम रोशन, जीता ब्यूटी खिताब

ADVERTISEMENTS Ad
To Top