Uttarakhand News

उत्तराखंड में शर्मनाक मामला,पत्नी को दिया तीन तलाक,फिर दुष्कर्म करने की कोशिश

Ad

देहरादूनः रुड़की से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला को पति ने पहले तीन तलाक दे दिया और फिर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने घर पहुंच परिवारवालों को मामले की जानकारी दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक, दुष्कर्म की कोशिश और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी कुछ महीने पहले क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लाखों की दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। मायके पक्ष ने ससुरावालों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया।

यही भी पढ़ेंः अब Lays के पैकेट में दिखेगा zomato वाला सोनू, पेप्सिकों ने भी शुरू किया कैंपेन

यह भी पढ़ेंः गंगा को मिलेगा नया जीवन, शवों से होगी मुक्त

यह भी पढ़ेंः कल से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर

तीन तलाक देने के बाद पति ने पत्नी से दुष्कर्म की भी कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर ससुरारवालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला के भाई ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ps-indiatvnews.com

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top