Uttarakhand News

उत्तराखंड में पति ने इंसानियत को पैरों तले कुचला,पत्नी की अश्लील तस्वीरें वायरल की

Ad

देहरादूनः राजधानी दून में पति ने घिनौना हरकत की। रिश्ता टूटने लगा तो पति ने अपनी पत्नी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले के बाद पत्नी ने आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रायपुर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि क्षेत्र की रहने वाली एक युवती और युवक ने लव मैरिज की थी। दोनों के घरवाले शादी से नाराज थे, इसके बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन शादी के बाद दोनों की नहीं बनी। पिछले साल दोनों ने फैमिली कोर्ट में तलाक का केस किया था। पीड़ित ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में पति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने आईएसबीटी पुलिस चौकी में की। उस समय पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

22 फरवरी को पति ने वॉट्सएप पर फिर से पत्नी की अश्लील तस्वीरें पोस्ट कीं। पीड़ित महिला ने संबंधित व्यक्ति को फोन किया तो पता चला कि 2 दिसंबर को उसके पति ने ही अश्लील तस्वीरें वॉट्सएप से भेजी थीं। पीड़ित की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top