Uttarakhand News

गजब-लॉन्च होते ही छा गया Tik-Tok मेड इन किच्छा,17 साल के मोहित ने बनाया है एप

Ad

गजब-लॉन्च होते ही छा गया Tik-Tok मेड इन किच्छा,17 साल के मोहित ने बनाया है एप

हल्द्वानीः भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बीच भारत ने चीन को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने का फैसला लिया था।भारत सरकार ने चाइनीज ऐप्स पर बड़ा एक्शन लेते हुए टिक-टॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर बैन लगा दिया था। चाइनीज एप टिक-टॉक युवाओं के बीच बेहद चर्चित था। Tik-Tok के बैन होने के बाद युवा काफी परेशान हो गए थे, कि वे अब कभी भी टिक-टॉक का इसतेमाल नहीं कर सकेंगे। लेकिन आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर सामने लाए हैं,जिसे जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे। रुद्रपुर के एक बच्चे ने चाइनीज Tik-Tok जैसा ही एक एप बना डाला है। सबसे खास बात यह है कि इस कारनामे का कर दिखाने वाले बच्चे की उम्र सिर्फ 17 साल है। बच्चे ने टिक टॉक के जैसा ही भारतीय टिक टॉक एप बना डाला है। एप लांच होने के बाद ही अब तक हजारों लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। और साथ ही इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर, किच्छा निवासी 17 साल के मोहित पुरोहित ने चाइनीज टिक-टॉक की तरह ही इंडियन टिक-टॉक एप बना दिया है। मोहित ने इस एप को डेवलप करने के लिए सिर्फ एक महीने का समय लगाया है। बीते 15 अगस्त को यह एप प्ले स्टोर लॉन्च कर दिया गया है। एप्लीकेशन के लॉन्च होने के साथ ही अब तक हजारों लोग इस एप्लीकेशन को डाउनलोड़ कर चुके हैं। मोहित 11वीं क्लास का छात्र है। मोहित को बचपन से ही एप डेवलपमेंट के क्षेत्र में रुचि है। और उसने महज 13 साल की उम्र में अपना पहला मोबाइल एप बनाया था। मोहित के पिता ने भी बेटे को हमेशा प्रोत्साहित किया। मोहित के इस कारनामे से उनका परिवार और पूरा राज्य गर्व महसूस कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top