Uttarakhand News

उत्तराखंड में किराया न देने पर मकान मालिक ने छात्राओं को बनाया बंधक

Ad

उत्तराखंड में किराया न देने पर मकान मालिक ने छात्राओं को बनाया बंधक

देहरादूनः राजधानी दून से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां किराया न मिलने से नाराज एक मकान मालिक ने छात्राओं को ही बंधक बना लिया और फ्लैट के गेट पर ताला लगा दिया। यह देख छात्राएं डर गई और उन्होने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर के मदद की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस ने गेट का ताला तोड़ छात्रओं को निकाला और उन्हें दूसरे मकान में शिफ्ट कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में डेंगू की जांच के लिए देने होंगे 100 रुपये,डीएम ने जारी किए निर्देश

बता दें कि मामला पटेलनगर के देहराखास का है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश की तीन छात्राएं देहराखास के एक फ्लैट में किराये पर रहती थीं। लॉकडाउन के दौरान जून का किराया देने में छात्राओं को देरी हो रही थी। इस पर मकान मालिक बुधवार को फ्लैट पर पहुंच गया। और किराये को लेकर उसकी छात्राओं से बहस हो गई। इसके बाद मकान मालिक नेै फ्लैट के गेट पर ताला लगा दिया और वहां से चले गया। यह देख छात्राएं घबरा गईं। और उन्होने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप बिष्ट का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

उत्तराखंड में गजब हो गया,नौ बच्चों की मां 22 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार

सरकार की तमाम हिदायतों के बाद भी मकान मालिकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। हमारी आपसे अपील है कि अगर आपके साथ भी आपके मकान मालिक आपसे किराये के लिए मनमानी कर रहें हैं तो इसकी जानकारी अपने परिवारवालों और पुलिस को जरूर दें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top